पहली बार टाटा मोटर्स के दो अधिकारी बर्खास्त

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट के दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. प्रबंधन ने पहली बार किसी अधिकारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की है. जिन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें सेंट्रल एक्सचेंज ब्यूरो (सीइबी) के हेड प्रवीण कौशल और फाउंड्री डिवीजन के आइआर अधिकारी सुधीर चौधरी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन ने जमशेदपुर प्लांट के दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. प्रबंधन ने पहली बार किसी अधिकारी के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की है. जिन दो अधिकारियों को बर्खास्त किया गया है, उनमें सेंट्रल एक्सचेंज ब्यूरो (सीइबी) के हेड प्रवीण कौशल और फाउंड्री डिवीजन के आइआर अधिकारी सुधीर चौधरी शामिल हैं. प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
प्रबंधन ने मारपीट करने के आरोप में यह कदम उठाया है. बताया जाता है कि जांच में दोनों पर लगे आरोप सही पाये गये थे. घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने प्रवीण कौशल और सुधीर चौधरी को जांच प्रक्रिया पूरी होने तक चार्जशीट सस्पेंड कर दिया था. फिलहाल सेंट्रल एक्सचेंज ब्यूरो (सीइबी) के हेड के तौर पर राजीव श्रीवास्तव को बनाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola