घर में घुस कर मारा है और कब्र तुम्हारी खोदी है...
Updated at : 22 Apr 2019 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

आदित्यपुर : रविवार की शाम एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शहर के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम […]
विज्ञापन
आदित्यपुर : रविवार की शाम एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें शहर के राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.
मुख्य अतिथि एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय शैल ने स्वागत भाषण दिया. संरक्षक मंजू ठाकुर ने दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश का व्यक्तित्व परिचय कराया. उनके अभिनंदन पत्र का वाचन विजय नारायण ने किया.
कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने कहा कि दिनेश्वर प्रसाद साहित्य की पहचान हैं. इन्होंने साहित्य को एक मुकाम तक पहुंचाने का काम किया. दिनेश्वर प्रसाद सिंह दिनेश ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में कोई बहुत बड़ा काम नहीं किया, बस 50 वर्षों से इसकी सेवा की है.
उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे अपने वरिष्ठ साहित्यकारों को अपनी रचनाएं दिखाएं, ताकि उनकी गलतियों को सुधारा जा सके. समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने कहा कि जब सरकार लड़खड़ाती है, तो साहित्य उसे संभालता है. उन्होंने कहा कि कवि को सुनने के लिए भीड़ नहीं दिल से सुनने वाला होना चाहिए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि किशन चावला ने व संचालन डॉ मनीला ने तथा धन्यवाद ज्ञापन बसंत प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर राजदेव सिन्हा, प्रकाश मेहता, जयंत श्रीवास्तव, सूरज सिंह राजपूत, विजय, मुकेश, सुधाकर, उमा पांडेय समेत कई लोग उपस्थित थे.
समारोह के दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन हुआ. इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं के मनोरंजन के साथ कई संदेश दिये. इसकी शुरूआत सोनी सुगंधा ने मां सरस्वती की वंदना से की और दीपक वर्मा ने कवि गोष्ठी का मंच संचालन किया. कवियों ने एक से बढ़कर एक कविताएं सुनायी.
एयर स्ट्राइक पर सुनाया गया कि घर में घुस कर मारा है और कब्र तुम्हारी खोदी है….., राम मंदिर निर्माण पर कहा गया कि मंदिर का निर्माण चाहिए, राम जन्म स्थान में…., कवि अरविंद विद्रोही ने युद्ध की जगह शांति की वकालत अपनी कविताओं में किया. ज्योति पांडेय ने नारी कविता का सस्वर पाठ किया.
सूरज सिंह राजपूत ने युवा शक्ति की अगुवाई करते हुए भावनात्मक प्रस्तुति दी. उन्होंने कहा कि जो परेशान है, वह भी इंसान है…, शशि ओझा ने मां एक कविता का पाठ किया, जिसमें उन्होंने मां के साये को सबसे महफूज जगह बतायी.
बसंत कुमार ने मातृभूमि के चरणों में…. कविता का पाठ किया. अजय कुमार ने मै हकीकत हूं… कविता प्रस्तुत किया. बसंत जमशेदपुरी ने राजा का कुत्ता बीमार है… को अपने बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया. चंदन ने कोई गम जो यहां तनहा दिखाई देता है… का सुंदर गायन किया.
मतदाताओं को किया जागरूक. कवि सम्मेलन में अतिथि एके श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की कि सभी लोग अपने तो मतदान करें हीं, साथ ही लोगों से भी मतदान करने की अपील करें, ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




