दूसरी शादी की तो पहली ने पति को भेजवाया जेल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले सुंदरनगर के हितकू निवासी बीजू साहू को सुंदरनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बीजू की पत्नी प्रीति साहू ने सुंदरनगर थाना में मंगलवार को पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था. बीजू सुंदरनगर में मोबाइल मरम्मत करता था. इस बीच उसकी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले सुंदरनगर के हितकू निवासी बीजू साहू को सुंदरनगर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बीजू की पत्नी प्रीति साहू ने सुंदरनगर थाना में मंगलवार को पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था. बीजू सुंदरनगर में मोबाइल मरम्मत करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस बीच उसकी किसी लड़की से मुलाकात हुई जो आगे चलकर प्रेम में बदल गयी. दोनों ने चोरी-छिपे जादूगोड़ा रंकिणी मंदिर में शादी कर ली. मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस ने पति को जेल भेज दिया. बीजू ने पहली शादी 11 साल पहले की थी. उसकी एक बेटी है. दूसरी शादी उसने 21 जनवरी 2019 को की.

दूसरी पत्नी को उसने किराये के मकान में रखा था. दो दिन पूर्व ही बीजू ने अपनी दूसरी पत्नी को हितकू स्थित आवास पर लेकर आया था. प्रीति ने इसे लेकर हंगामा व विरोध किया. उसने सुंदरनगर थाना में शिकायत दर्ज करायी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola