पारा 37.2 डिग्री, मौसम का सबसे गर्म दिन रहा
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है. दिन में तेज धूप हो रही है. रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही. अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा. शहर के तापमान बढ़ने के साथ गर्मी से बचाव के उपाय होने लगे हैं. जगह-जगह ठंडे […]
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में गर्मी का असर दिखने लगा है. दिन में तेज धूप हो रही है. रात में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही. अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा.
आपके शहर में
शहर के तापमान बढ़ने के साथ गर्मी से बचाव के उपाय होने लगे हैं. जगह-जगह ठंडे पेय की दुकानें लगने लगी हैं. बुधवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह मौसम का सबसे अधिक तापमान है. न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 59 व न्यूनतम 31 प्रतिशत रही. मौसम विभाग की मानें, तो अगले 24 घंटे मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा. इस दौरान हल्के बादल रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए