सिदगोड़ा : पति से विवाद में पत्नी ने लगायी फांसी, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Mar 2019 7:04 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बागुनहातु निवासी सरिता कुमारी (24) ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह 11 बजे की है. बारीडीह निवासी मायके पक्ष के लोगों ने सिदगोड़ा थाना में सरिता के पति मनु गुप्ता समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बागुनहातु निवासी सरिता कुमारी (24) ने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह 11 बजे की है. बारीडीह निवासी मायके पक्ष के लोगों ने सिदगोड़ा थाना में सरिता के पति मनु गुप्ता समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पुलिस ने पति मनु गुप्ता को हिरासत में ले लिया है. सरिता के पति मनु गुप्ता ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी.
शादी के एक साल तक दोनों में कभी-कभार ही झगड़ा हुआ करता था. दो दिन पूर्व खाना पकाने को लेकर सरिता से उसका विवाद हुआ था. इसे लेकर तनाव था. सरिता के परिवार के लोगों को घर पर बुलाकर पूरी बात बतायी गयी थी. मायके पक्ष के लोगों ने भी सरिता को समझा था. रविवार की सुबह सरिता का देवर नाश्ता के लिए उसे जगाने छत पर गया तो रूम का दरवाजा बंद था.
खटखटाने के बाद जब सरिता ने दरवाजा नहीं खोला तो उसे तोड़ा गया. लोगों ने देखा कि सरिता फंदे से लटकी है. उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सरिता के मायके पक्ष के लोग भी टीएमएच आये. अस्पताल में ही मायके और ससुराल पक्ष के बीच झड़प भी हुई.
शादी के तीन माह बाद से ही करते थे प्रताड़ित : संजय
सरिता के फूफा संजय ने बताया कि 10 फरवरी 2018 को सरिता की शादी मनु के साथ हुई थी. तीन माह तक ससुराल पक्ष के लोगों ने सरिता के साथ ठीक से व्यवहार किया. उसके बाद ससुराल के लोगों ने एक लाख की मांग की. मायके पक्ष से रुपये देने से मना करने पर पति और ससुराल के लोगों ने उससे मारपीट करना शुरू कर दी. तब कर्ज लेकर 75 हजार रुपये उन्होंने दिया.
मारपीट के बाद लड़के के बड़े भाई ने समझौता किया था कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा. इसके बाद भी लोग सरिता को प्रताड़ित करते रहे. रविवार को घटना होने के बाद ससुराल की ओर से मायके के लोगों को जानकारी नहीं दी. घटना के बाद अस्पताल से कई बार पति मनु को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










