जमशेदपुर : बिरसानगर में जी 8 व बागुनहातु में जी 3 के 12 हजार फ्लैट बनेंगे, 28 को सीएम रघुवर दास कर सकते हैं शिलान्यास
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र बिरसानगर और बागुनहातु में बहुमंजिला 12,000 फ्लैट बनाये जायेंगे. बिरसानगर में जी-8 अौर बागुनहातु में जी-3 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक-3 से बनाये जायेंगे. आगामी 28 फरवरी को मुख्यमंत्री फ्लैट निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं. सभी फ्लैट डेढ़ साल में बनकर तैयार होंगे. नगर विकास विभाग ने […]
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र बिरसानगर और बागुनहातु में बहुमंजिला 12,000 फ्लैट बनाये जायेंगे. बिरसानगर में जी-8 अौर बागुनहातु में जी-3 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के घटक-3 से बनाये जायेंगे. आगामी 28 फरवरी को मुख्यमंत्री फ्लैट निर्माण का शिलान्यास कर सकते हैं. सभी फ्लैट डेढ़ साल में बनकर तैयार होंगे.
आपके शहर में
नगर विकास विभाग ने सस्ते फ्लैट देने के लिए एक नियमावली बनायी गयी है. इसके तहत फ्लैट लेने के इच्छुक परिवार को 15 जून 2015 से पूर्व शहर का निवासी होने के साथ देश में उनके नाम से दूसरा घर नहीं होने की अनिवार्यता का सख्ती से पालन किया जायेगा. इच्छुक परिवार को फ्लैट का आवेदन फॉर्म के साथ सहमति पत्र के साथ 200 रुपये का पंजीयन शुल्क अौर 25,000 रुपये बतौर एग्रिम राशि जमा करानी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए