जमशेदपुर : तापमान 5.50 गिरा शाम में हुई बारिश

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की शाम बारिश हुई. वहीं, पूरे दिन बादल छाये रहे. साथ ही रुक-रुक कर धूप निकली. मौसम विभाग की मानें, ताे उत्तर भारत के बाद वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का असर दक्षिण पूर्व की तरफ दिखने लगा. इसकी वजह से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया. अगले […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार की शाम बारिश हुई. वहीं, पूरे दिन बादल छाये रहे. साथ ही रुक-रुक कर धूप निकली. मौसम विभाग की मानें, ताे उत्तर भारत के बाद वेस्टर्न डिस्टर्वेंस का असर दक्षिण पूर्व की तरफ दिखने लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसकी वजह से शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया. अगले 24 घंटे इसका असर देखने को रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे. शाम को हुई बारिश से मौसम सर्द हो गया. दिन के तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.

यह 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा. रात का पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 69 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही. शाम में करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola