जमशेदपुर : इस्ट प्लांट बस्ती में सामुदायिक भवन के नामकरण पर गहराया विवाद

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट माेड़ के निकट बने अटल सामुदायिक विकास भवन के नामकरण को लेकर कंचन नगर और इस्ट प्लांट बस्ती के लोगों के बीच विवाद गहरा गया है. इस्ट प्लांट बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन में कंचन नगर का नाम जोड़ने पर आपत्ति जतायी है. विवाद को तूल देने से रोकने […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : बर्मामाइंस इस्ट प्लांट माेड़ के निकट बने अटल सामुदायिक विकास भवन के नामकरण को लेकर कंचन नगर और इस्ट प्लांट बस्ती के लोगों के बीच विवाद गहरा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस्ट प्लांट बस्ती के लोगों ने सामुदायिक भवन में कंचन नगर का नाम जोड़ने पर आपत्ति जतायी है. विवाद को तूल देने से रोकने के लिए कंचन नगर को मिटा कर बर्मामाइंस कर दिया गया. बावजूद इस्ट प्लांट के लोगों की नाराजगी शांत नहीं हुई. बस्तीवासियों का कहना है कि सामुदायिक भवन का निर्माण इस्ट प्लांट में हुआ है. यह बस्ती अधिकृत है.

जबकि कंचन नगर में पहले से सामुदायिक भवन है और कंचन नगर की पहचान इस्ट प्लांट से होती है. ऐसे में सामुदायिक भवन में इस्ट प्लांट का नाम नहीं लिखना गलत है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola