जमशेदपुर : रिम्स रांची की तर्ज पर एमजीएम के जूनियर डॉक्टरों को मिले वेतन

जमशेदपुर : एसजीएम के जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को अस्पताल में विरोध व्यक्त करते हुए अधीक्षक व कॉलेज प्रिंसिपल से मिलकर वेतनवृद्धि की मांग की. डॉक्टरों ने कहा कि रिम्स के समान वेतन एमजीएम के डॉक्टरों को मिलना चाहिये. सभी जूनियर डाॅक्टर अधीक्षक डॉ. एसएन झा के कार्यकक्ष में गये और उन्हें अपनी समस्या बताते […]
जमशेदपुर : एसजीएम के जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार को अस्पताल में विरोध व्यक्त करते हुए अधीक्षक व कॉलेज प्रिंसिपल से मिलकर वेतनवृद्धि की मांग की. डॉक्टरों ने कहा कि रिम्स के समान वेतन एमजीएम के डॉक्टरों को मिलना चाहिये. सभी जूनियर डाॅक्टर अधीक्षक डॉ. एसएन झा के कार्यकक्ष में गये और उन्हें अपनी समस्या बताते हुए ज्ञापन सौंपा.
वार्ता के दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी भी मौके पर मौजूद थे. वार्ता के दौरान आश्वासन मिला कि डॉक्टरों की मांग से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराते हुए संबंधित पत्र भेज दिया जायेगा.
एमजीएम में 70 जूनियर और लगभग 100 प्रशिक्षु डॉक्टर हैं. जूनियर डाॅक्टर अनुबंध पर हैं. रिम्स में सरकार ने जूनियर डाॅक्टरों का वेतन एक दिन पहले ही 60 से बढ़ाकर 91 हजार कर दिया है. वहीं एमजीएम में 41 हजार रुपये दिये जा रहे हैं. प्रशिक्षु डॉक्टरों को प्रतिमाह 15,500 रुपये दिये जाते हैं. रिम्स के प्रशिक्षुओं को 22 हजार रुपये, जो अब बढ़ाकर लगभग 30 हजार रुपये तक कर दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




