जमशेदपुर : डिमना के एक स्कूल में बच्चे की पिटाई, आंख में जमा खून
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : डिमना क्षेत्र के एक स्कूल में मंगलवार को पांचवीं क्लास के एक छात्र शमशाद रिजवी की स्कूल के शिक्षक ने पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार शमशाद अपने क्लास में था. इसी बीच किसी ने क्लास में म्यूजिक बजा दिया. स्कूल के शिक्षक ने माना कि शमशाद ने ही म्यूजिक बजाया है. जिसके […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : डिमना क्षेत्र के एक स्कूल में मंगलवार को पांचवीं क्लास के एक छात्र शमशाद रिजवी की स्कूल के शिक्षक ने पिटाई कर दी. जानकारी के अनुसार शमशाद अपने क्लास में था. इसी बीच किसी ने क्लास में म्यूजिक बजा दिया. स्कूल के शिक्षक ने माना कि शमशाद ने ही म्यूजिक बजाया है. जिसके बाद उसकी पिटाई की गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
उसके गाल पर कई चांटे मारे गये. जिससे गाल सूजने के साथ ही शमशाद की आंख में खून जम गया. इस मामले की शिकायत उसके परिजनों ने एसपी से ह्वाट्स अप के माध्यम से की. जिसके बाद कंट्रोल रूम से पूरे मामले की जानकारी ली गयी.
इधर, स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में परिजनों को बुधवार की सुबह आठ बजे बुलाया है, अौर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन