जमशेदपुर : पिस्टल दिखा दुकानदारों को धमकाने वाला धराया
Updated at : 13 Jan 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : पिस्टल दिखा गोलमुरी बाजार के दुकानदारों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अादित्य कुमार रजक है. वह गोलमुरी फूड प्लाजा के पास का रहने वाला है. उक्त जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पिस्टल दिखा गोलमुरी बाजार के दुकानदारों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से लोडेड देसी पिस्टल भी बरामद किया है. गिरफ्तार युवक का नाम अादित्य कुमार रजक है. वह गोलमुरी फूड प्लाजा के पास का रहने वाला है. उक्त जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में दी.
बताया कि गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा को दुकानदारों ने फोन पर गुप्त सूचना दिया था कि एक युवक हथियार लेकर दुकानदारों को धमका रहा है. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. सूचना मिलने के बाद टीम बनाकर जवानों को बाजार में तैनात किया गया. इसके बाद जैसे ही युवक दुकानदारों को पिस्टल दिखाकर धमकी दे रहा था, उसी दौरान मौके से युवक को दबोच लिया गया.
एसएसपी बिरथरे ने बताया कि छापेमारी टीम में गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, एएसआइ अशोक कुमार मंडल, हवलदार पंचम उरांव, आरक्षी तेज बहादुर सिंह, दिलीप कुमार राम, अशोक कुमार यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




