जमशेदपुर : जिला में लोगों के खाते से साइबर अपराधियों ने निकाले एक करोड़ रुपये, लौटाये 35 लाख
Updated at : 31 Dec 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

त्रिलोचन सिंह, जमशेदपुर : जिला में साइबर अपराधियों ने पिछले वर्ष 2018 में एक करोड़ रुपये कईयों के खाता से उड़ाये. पुलिस टीम ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के अलावा 35 लाख से अधिक राशि को अलग-अलग खाता में वापस मंगवाकर लौटवाने का काम किया है. मिले आंकड़ों पर गौर किया जाये, तो साइबर […]
विज्ञापन
त्रिलोचन सिंह, जमशेदपुर : जिला में साइबर अपराधियों ने पिछले वर्ष 2018 में एक करोड़ रुपये कईयों के खाता से उड़ाये. पुलिस टीम ने साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के अलावा 35 लाख से अधिक राशि को अलग-अलग खाता में वापस मंगवाकर लौटवाने का काम किया है.
मिले आंकड़ों पर गौर किया जाये, तो साइबर थाना खुलने के बाद कुल 44 मामले साइबर अपराध के दर्ज हुए. इसमें से पांच मामले फेसबुक में तस्वीर जारी करने व अश्लील मैसेज करने से संबंधित थे.
39 मामलों में खाता से 64.28 लाख रुपये की निकासी हुई, जिसमें पुलिस ने सभी बिंदु पर जांच करने के बाद रुपये लौटाने का काम किया. कुछ अन्य मामलों की जांच जारी है, जिनकी जांच के बाद जनवरी माह में रुपये लौट आयेंगे. साइबर थाना के अलावा शहर के अन्य कई थानों में भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए हैं.
इनके रुपये लौटाये गये
मो इम्तियाज के खाता से 12 सितंबर को निकले थे 15.39 लाख- पूरी राशि लौटायी गयी
प्रदीप कुमार राय के खाता से 12 सितंबर को निकले थे 69,100 हजार- पूरी राशि लौटायी गयी
सीताराम प्रसाद के खाता से 24 अक्तूबर को निकले थे 1.30 लाख- एक लाख राशि लौटायी गयी
उलीडीह थाना कांड संख्या 14/18 में पुलिस द्वारा 14,932 रुपये लौटाये गये
साइबर थाना कांड संख्या 14/18 में पुलिस द्वारा 42,131 रुपये लौटाये गये
साइबर थाना कांड संख्या 11/18 में पुलिस द्वारा 31,000 रुपये लौटाये गये
साइबर थाना कांड संख्या 40/18 में पुलिस द्वारा 5,031 रुपये लौटाये गये
साइबर थाना कांड संख्या 52/18 में पुलिस द्वारा 9,999 रुपये लौटाये गये
साइबर थाना कांड संख्या 10/18 में पुलिस द्वारा 7,195 रुपये लौटाये गये
अपराध पर कंट्रोल के लिए 50 लाख जिला पुलिस को मिले : पूर्वी सिंहभूम में अपराध पर कैमरे की नजर बनाने के लिए 50 लाख रुपये फंड जिला पुलिस को मिला है. विधायक रघुवर दास के फंड से मिले इस राशि का शहर में 50 से 60 नये कैमरे लगाये जायेंगे. इन कैमरों में नंबर प्लेट रिडींग (एनपीआर) कैमरा लगाया जायेगा. यह कैमरा बाइक की नंबर प्लेट में अंकित नंबर को दूर के कैच कर सकेगा.
बिना हेलमेट चलाने वाले बाइक सवार के घर तक कैमरा की मदद से ट्रैफिक पुलिस फाइन की नोटिस भेज सकेगी. इसकी जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने दी. उन्होंने कहा कि जनवरी माह तक कैमरा पूरे शहर में लग जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




