मरीज की मौत पर सचिव का शोकॉज, अधीक्षक ने कहा, बाथरूम कैसे गया मरीज, पता नहीं

Updated at : 26 Dec 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
मरीज की मौत पर सचिव का शोकॉज, अधीक्षक ने कहा, बाथरूम कैसे गया मरीज, पता नहीं

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रविवार रात स्नान घर के पास ठंड से मरीज की हुई मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने मंगलवार को शोकॉज करते हुए अस्पताल अधीक्षक से लिखित जवाब मांगा. अधीक्षक ने अपना जवाब भेज दिया. उन्होंने अपने जवाब में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रविवार रात स्नान घर के पास ठंड से मरीज की हुई मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने मंगलवार को शोकॉज करते हुए अस्पताल अधीक्षक से लिखित जवाब मांगा. अधीक्षक ने अपना जवाब भेज दिया. उन्होंने अपने जवाब में कहा है कि रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर शर्मा की तबीयत खराब होने पर उसके परिजनों ने उसे रविवार दोपहर एमजीएम में भर्ती कराया था.
चंद्रशेखर 15 वर्षों से शराब का सेवन करता आ रहा था. तीन दिनों से उसे खून की उल्टी हो रही थी. भर्ती करने के बाद परिजन उसे छोड़कर चले गये. इसके बाद मरीज किस तरह उक्त स्थान (स्नानघर के पास) तक पहुंचा इसकी कोई जानकारी नहीं है.
सुबह जब कर्मचारियों ने उसे पड़ा देखा तो पानी में घंटों पड़े रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी. उसे तत्काल इमरजेंसी में लाया गया, जहां उसको हर संभव इलाज किया गया लेकिन नहीं बचाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola