अमित हत्याकांड : गोली लगने से घायल गब्बर की कोलकाता में पांच दिन बाद मौत
Updated at : 03 Dec 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के पास फायरिंग में घायल गब्बर उर्फ मो इम्तियाज की रविवार की सुबह करीब दस बजे कोलकाता के कोठारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. कोलकाता पुलिस ने गब्बर की मौत के बाद जमशेदपुर पुलिस से हत्याकांड की जानकारी मांगी है. जमशेदपुर पुलिस भी सोमवार को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के पास फायरिंग में घायल गब्बर उर्फ मो इम्तियाज की रविवार की सुबह करीब दस बजे कोलकाता के कोठारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. कोलकाता पुलिस ने गब्बर की मौत के बाद जमशेदपुर पुलिस से हत्याकांड की जानकारी मांगी है. जमशेदपुर पुलिस भी सोमवार को कोलकाता जायेगी.
पुलिस की ओर से कोलकाता पुलिस को जरूरी कागजात भेजे गये हैं. संभवत: सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद शव लेकर परिजन शाम तक शहर आयेंगे.
26 नवंबर को हुआ था विवाद. 26 नवंबर को गब्बर जवाहर नगर रोड नंबर 13 स्थित घर से सुबह नकद 80 हजार रुपये समेत पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आइ कार्ड लेकर निकला था. घर से निकलने से पहले उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया था और केस मैनेज करने की बात कही गयी. उसके बाद वह बिना सोचे समझे ही घर से निकल गया.
पिपला के पास कार में बैठ कर अमित हत्याकांड का केस मैनेज करने की बात सभी कर रहे थे. उसी दौरान छोटा बाबा व दीवाना के साथ गब्बर का विवाद हो गया और दोनों ने गब्बर और उसके दोस्त चंद्रशेखर को गोली मार दी और फरार हो गये. चंद्रशेखर गौड़ को दो और गब्बर को एक गोली कान के पीछे लगी थी. उसके बाद उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था.
लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल नहीं पाये. गब्बर को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच से कोठारी अस्पताल रेफर किया गया था. दो दिन पूर्व पुलिस की दबिश के कारण छोटा बाबा और दीवाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. चंद्रशेखर ने छोटा बाबा उर्फ राजकुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया था
कोलकाता पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से मांगी जानकारी, आज होगा शव का पोस्टमार्टम
जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के पिपला के पास फायरिंग में घायल गब्बर उर्फ मो इम्तियाज की रविवार की सुबह करीब दस बजे कोलकाता के कोठारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. कोलकाता पुलिस ने गब्बर की मौत के बाद जमशेदपुर पुलिस से हत्याकांड की जानकारी मांगी है. जमशेदपुर पुलिस भी सोमवार को कोलकाता जायेगी. पुलिस की ओर से कोलकाता पुलिस को जरूरी कागजात भेजे गये हैं. संभवत: सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद शव लेकर परिजन शाम तक शहर आयेंगे.
26 नवंबर को हुआ था विवाद
26 नवंबर को गब्बर जवाहर नगर रोड नंबर 13 स्थित घर से सुबह नकद 80 हजार रुपये समेत पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आइ कार्ड लेकर निकला था. घर से निकलने से पहले उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया था और केस मैनेज करने की बात कही गयी. उसके बाद वह बिना सोचे समझे ही घर से निकल गया. पिपला के पास कार में बैठ कर अमित हत्याकांड का केस मैनेज करने की बात सभी कर रहे थे. उसी दौरान छोटा बाबा व दीवाना के साथ गब्बर का विवाद हो गया और दोनों ने गब्बर और उसके दोस्त चंद्रशेखर को गोली मार दी और फरार हो गये.
चंद्रशेखर गौड़ को दो और गब्बर को एक गोली कान के पीछे लगी थी. उसके बाद उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकाल नहीं पाये. गब्बर को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच से कोठारी अस्पताल रेफर किया गया था. दो दिन पूर्व पुलिस की दबिश के कारण छोटा बाबा और दीवाना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. चंद्रशेखर ने छोटा बाबा उर्फ राजकुमार पर गोली चलाने का आरोप लगाया था.
अब भी फरार हैं दो अपराधी
26 नवंबर को गब्बर को पिपला के भागाबांध मोड़ के पास गोली मारने के मामले में दो आरोपी कुणाल और दीपक कुशवाहा अब भी फरार हैं. मामले में छोटा बाबा, दीवाना, कुणाल और दीपक कुशवाहा पर केस दर्ज कराया गया था. दीवाना और छोटा बाबा ने एक साथ अदालत में समर्पण कर दिया था, लेकिन, कुणाल और दीपक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




