भाजपा के खिलाफ चलेगा पोल-खोल अभियान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गम्हरिया. झामुमो गम्हरिया प्रखंड भाग दो की बैठक आसनबनी सामुदायिक भवन में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें मिशन 2019 की तैयारियों पर चर्चा की गयी. श्री महतो ने बताया कि पार्टी द्वारा नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को फिलहाल स्थगित किया गया. साथ ही दिसंबर अंतिम सप्ताह में […]
विज्ञापन
गम्हरिया. झामुमो गम्हरिया प्रखंड भाग दो की बैठक आसनबनी सामुदायिक भवन में प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें मिशन 2019 की तैयारियों पर चर्चा की गयी.
श्री महतो ने बताया कि पार्टी द्वारा नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को फिलहाल स्थगित किया गया. साथ ही दिसंबर अंतिम सप्ताह में उसका आयोजन करने पर सहमति बनी.
श्री महतो ने बताया कि मिशन 2019 को सफल बनाने के लिए ग्रामस्तर पर भाजपा के खिलाफ पोल-खोल अभियान चलाया जायेगा. बैठक में लक्ष्मण महतो, सुभाष महतो, बानेश्वर महतो, अमूल्य महतो, मनसा टुडू, रामदास हेंब्रम, आदित्य प्रताप महतो, गुरूपद सरदार, राजेश हांसदा समेत पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










