तीन माह में कंप्यूटर सीखें क्लर्क, नहीं तो कटेगा इंक्रीमेंट, 70 फीसदी हाइ स्कूल के क्लर्क को नहीं है टैब चलाने की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2018 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : हाइ स्कूलों के 70 फीसदी लिपिकों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता है. उन्हें टैब चलाने की जानकारी नहीं है और उनकी टाइपिंग स्पीड भी खराब है. यह खुलासा गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इ विद्या वाहिनी योजना की समीक्षा को लेकर बुलायी गयी बैठक में हुआ. जिला शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : हाइ स्कूलों के 70 फीसदी लिपिकों को कंप्यूटर चलाना नहीं आता है. उन्हें टैब चलाने की जानकारी नहीं है और उनकी टाइपिंग स्पीड भी खराब है. यह खुलासा गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इ विद्या वाहिनी योजना की समीक्षा को लेकर बुलायी गयी बैठक में हुआ. जिला शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में 57 हाइ स्कूल के क्लर्क शामिल हुए.
जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने क्लर्क को टैब चलाना नहीं जानने और टाइपिंग स्पीड कम होने पर नाराजगी जतायी. कहा कि ऐसे में इ विद्या वाहिनी योजना को सही मायने में धरातल पर उतार पाना संभव नहीं होगा. उन्होंने शीघ्र ही सभी डाटा टैब में फीड करने का आदेश दिया. सभी लिपिकों को डीइओ ने आदेश दिया है कि वह तीन माह में कंप्यूटर चलाना सीख लें, टाइपिंग स्पीड भी सुधार ले.
चेतावनी दी कि तीन माह बाद भी अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो लिपिकों का वेतन रोकने के साथ इंक्रीमेंट काटने की कार्रवाई की जायेगी. इ विद्या वाहिनी को सफलता पूर्वक लागू करने के लिए शिक्षकों को भी अपनी ऊर्जा का 100 फीसदी इस्तेमाल करने का आदेश डीइओ ने दिया. लिपिकों को इ विद्या वाहिनी की ट्रेनिंग भी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




