सीआरपीएफ अफसर के घर से लाखों की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 6:30 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा के साई मधु अपार्टमेंट में रहने वाले सीआरपीएफ अफसर के घर से नकद समेत दो लाख के आभूषण की चोरी हो गयी है. घटना दीपावली रात की है. सीतारामडेरा थाना में मनप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. शिकायत में बताया गया है कि चोर खिड़की की ग्रिल का […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : सीतारामडेरा के साई मधु अपार्टमेंट में रहने वाले सीआरपीएफ अफसर के घर से नकद समेत दो लाख के आभूषण की चोरी हो गयी है. घटना दीपावली रात की है. सीतारामडेरा थाना में मनप्रीत कौर के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
शिकायत में बताया गया है कि चोर खिड़की की ग्रिल का रॉड काटकर भीतर घुसे और अलमारी तोड़कर नकद 90 हजार रुपये समेत कानी की बाली, झुमका, अंगूठी, लॉकेट की चोरी कर ली. मनप्रीत कौर के पति बाहर रहते हैं. दीपावली से पहले मनप्रीत कौर ने रेडियो मैदान के पास नया क्वार्टर किराये पर लिया था.
कुछ सामान पुराने घर पर था. दीपावली को मनप्रीत कौर नये क्वार्टर में शिफ्ट कर गयी. दूसरे दिन सुबह वह अपने घर पहुंची तो चोरी का पता चला. पुलिस के मुताबिक खिड़की का रॉड पुराना और वेल्डिंग किया हुआ था जिसे चोरों ने हथौड़ी से तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola