जमशेदपुर : आतंकी अब्दुल शामी की पेशी, केस कमिंटमेंट

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार अलकायदा (एक्यूआइएस) के संदिग्ध आतंकी व बिष्टुपुर धातकीडीह निवासी आतंकी अब्दुल शामी की दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया. उसे पुलिस सुबह 11 बजे लेकर कोर्ट पहुंची. दो घंटे तक अब्दुल शामी कोर्ट में रहा. कोर्ट ने बिष्टुपुर थाना में […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : हरियाणा के मेवात से गिरफ्तार अलकायदा (एक्यूआइएस) के संदिग्ध आतंकी व बिष्टुपुर धातकीडीह निवासी आतंकी अब्दुल शामी की दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीजेएम कोर्ट में पेश किया. उसे पुलिस सुबह 11 बजे लेकर कोर्ट पहुंची. दो घंटे तक अब्दुल शामी कोर्ट में रहा.
कोर्ट ने बिष्टुपुर थाना में 20 जनवरी 2016 को आतंकी संगठन से जुड़े रहने, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धारा के तहत दर्ज मामले में सुनवाई करते हुए केस कमिंटमेंट किया. मामले में अब्दुल रहमान कटकी (ओड़िशा), ओल्ड पुरुलिया रोड के राजू उर्फ नसीम, धतकीडीह रज्जाक र्क्वाटर निवासी अहमद मदूस को आरोपी बनाया गया है. अब मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत करेगी. अगली तारीख 10 दिसंबर को निर्धारित है.
कोर्ट में पेशी के बाद अब्दुल शामी को पुलिस बिष्टुपुर थाना ले गयी, जहां से रात में ट्रेन से उसे दिल्ली ले जाया गया. दिल्ली पुलिस की टीम बुधवार की रात 12.30 बजे ट्रेन से अब्दुल शामी को लेकर जमशेदपुर पहुंची थी. रातभर उसे बिष्टुपुर थाना में रखा गया और गुरुवार सुबह अदालत में पेशी की गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola