जमशेदपुर : पीड़िता ने कहा था हुआ गैंगरेप, आरोपियों ने कहा-सिर्फ एक ने ही किया दुष्कर्म

Updated at : 02 Nov 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : पीड़िता ने कहा था हुआ गैंगरेप, आरोपियों ने कहा-सिर्फ एक ने ही किया दुष्कर्म

जमशेदपुर : साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पीछे से जख्मी अवस्था में मिली दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को एसपी सिटी ने दावा किया कि पीड़िता ने पुलिस को गलत बयान दिया था. एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची हाथीघोड़ा मंदिर के पीछे से जख्मी अवस्था में मिली दुष्कर्म पीड़िता के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को एसपी सिटी ने दावा किया कि पीड़िता ने पुलिस को गलत बयान दिया था.
एसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि तीन अक्तूबर की रात युवती हावड़ा से भटकते हुए टाटानगर स्टेशन पहुंची थी. स्वीकारोक्ति बयान में आकाशदीप शर्मा, चंदन और कादिर ने बताया कि कादिर ने युवती से संबंध बनाया. विरोध होने पर तीनों ने युवती पर पत्थर चलाये, जिससे युवती को गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गयी. आरोपियों ने उसे मरा समझकर झाड़ी में फेंक दिया. पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया था कि तीन अक्तूबर की रात तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola