आज एकता के लिए दौड़ेगी लौहनगरी, हजारों होंगे शामिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 6:10 AM
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को 6.30 बजे बारीडीह से टिनप्लेट तक दो किलोमीटर रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दौड़) आयोजित की गयी है. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. दौड़ में पूर्वी सिंहभूम के डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा, एसडीओ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को 6.30 बजे बारीडीह से टिनप्लेट तक दो किलोमीटर रन फॉर यूनिटी (राष्ट्रीय एकता दौड़) आयोजित की गयी है. इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. दौड़ में पूर्वी सिंहभूम के डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, एडीसी सौरभ कुमार सिन्हा, एसडीओ चंदन कुमार, जमशेेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश के अलावा सिंहभूम चैंबर, जमशेदपुर चैंबर, विभिन्न एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि समेत हजारों लोग शामिल होंगे.
दौड़ को लेकर ट्रैफिक डीएसपी को ड्रॉप गेट बनाने अौर पेयजलापूर्ति की जिम्मेदारी जेएनएसी को दी गयी है. वहीं, सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शकील अनवर खान ने शहर के लोगों से रन फॉर यूनिटी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. साथ ही कहा कि इस अवसर पर सिविल डिफेंस के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहेंगे.
19 स्कूलों के करीब छह हजार बच्चे लगायेंगे दौड़
राष्ट्रीय एकता दौड़ में करीब छह हजार स्कूली बच्चे भी हिस्सा लेंगे. जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बारीडीह क्षेत्र के स्कूलों के प्रिंसिपलों को बच्चों के साथ सुबह छह बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने को कहा है. क्षेत्र के 19 स्कूलों के करीब 6,000 बच्चे रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेंगे. निजी स्कूलों के बच्चे भी इसमें शामिल होंगे.
आज सुबह पांच बजे से नौ बजे तक नो-इंट्री
राष्ट्रीय एकता दौड़ को लेकर बुधवार की सुबह पांच बजे से नौ बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा. यातायात डीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर होने वाले दौड़ को देखते बारीडीह चौक से टिनप्लेट चौक तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.
एकता दौड़ में शामिल होंगे पांच हजार से अधिक भाजपाई
जमशेदपुर : भाजपा के लगभग पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित एकता दौड़ में सम्मिलित होंगे. उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों एवं मंडलाध्यक्षों संग बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए महानगर भाजपा के कार्यकर्ता जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रन फार यूनिटी में शामिल होंगे.
बैठक के दौरान आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ सत्यापन कार्य एवं बूथ स्तरीय कमेटी से जुड़े कार्यकर्ताओं के परिचय पत्र संकलन कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने मंडल अध्यक्षों को दिया. बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के मौके पर आयोजित होने वाले महाप्रसाद कार्यक्रम के लिए अतिथियों को आमंत्रित करने एवं व्यवस्था के संदर्भ में भी जिम्मेदारियां तय की गयी.
जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि महानगर भाजपा के जिला पदाधिकारी महाप्रसाद के दौरान व्यवस्था में महत्ती जिम्मेदारी निभायेंगे. इस दौरान विशेष रूप से जिला पदाधिकारियों में बारी मुर्मू, संदीप मिश्रा, अनिल मोदी, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश सिंह, पुष्पा तिर्की, शिखा राय चौधरी समेत मंडल अध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










