केयू के आधे दर्जन प्राचार्यों पर लटकी तबादले की तलवार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के आधे दर्जन अंगीभूत कॉलेजों में पदस्थापित स्थायी व प्रभारी प्राचार्यों पर तबादले की तलवार लटक रही है. विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग मामलों में दिये गये स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियमों की गलत व्याख्या कर शैक्षणिक परिवेश के लिए विषम परिस्थिति पैदा करने वाले प्राचार्य विवि के निशाने पर हैं. […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के आधे दर्जन अंगीभूत कॉलेजों में पदस्थापित स्थायी व प्रभारी प्राचार्यों पर तबादले की तलवार लटक रही है. विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग मामलों में दिये गये स्पष्ट निर्देश के बावजूद नियमों की गलत व्याख्या कर शैक्षणिक परिवेश के लिए विषम परिस्थिति पैदा करने वाले प्राचार्य विवि के निशाने पर हैं.
माना जा रहा है कि विवि की ओर से शिक्षकों के तबादले की दूसरी सूची भी जल्द जारी होने जा रही है. इसमें करीब आधे दर्जन कॉलेजों के प्राचार्य अथवा प्रभारी प्राचार्य इधर से उधर हो सकते हैं. दरअसल पिछले कुछ माह से विश्वविद्यालय के अलग-अलग कॉलेजों में शैक्षणिक परिवेश की सुरक्षा से लेकर अनुशासनहीनता तक के मामले तेजी से सार्वजनिक हुए हैं.
इन सभी मामलों पर विवि प्रशासन ठोस कार्रवाई करने की तैयारी में है. विवि को कुछ शिक्षकों के खिलाफ भी कई गंभीर शिकायतें मिली हैं. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में पदस्थापित एक शिक्षक की तरफ से अपने कॉलेज के कर्मचारी के बेटे को नोट्स देने के नाम पर पैसे मांगने की सूचना प्राप्त हुई है. विवि की ओर से इन सभी मामलों का संज्ञान लिया गया है.
इस संबंध में पूछे जाने पर विवि के प्रवक्ता डॉ एके झा ने कहा कि शिक्षकों अथवा प्राचार्यों के तबादले से जुड़े निर्णय कुलपति के विवेकाधिकार का मामला है. लिहाजा इस मामले में वह फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकते.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola