जमशेदपुर : आंदाेलनकारियाें की 5वीं सूची में पहली बार पटमदा के अाठ लाेगाें के नाम
Updated at : 30 Sep 2018 10:09 AM (IST)
विज्ञापन

पांचवी सूची जारी, जिले में अब तक 239 सूचीबद्ध, 4-5वीं सूची का बकाया जल्द मिले जमशेदपुर : सरकार के गृह, कारा आैर आपदा विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड आंदाेलनकारियाें की पांचवीं सूची जारी कर दी है. इसमें 20 लाेगाें के नाम शामिल हैं, जिनमें पटमदा के आठ आंदाेलनकारियाें का नाम पहली बार शामिल […]
विज्ञापन
पांचवी सूची जारी, जिले में अब तक 239 सूचीबद्ध, 4-5वीं सूची का बकाया जल्द मिले
जमशेदपुर : सरकार के गृह, कारा आैर आपदा विभाग ने पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड आंदाेलनकारियाें की पांचवीं सूची जारी कर दी है. इसमें 20 लाेगाें के नाम शामिल हैं, जिनमें पटमदा के आठ आंदाेलनकारियाें का नाम पहली बार शामिल किया गया है.
पटमदा के नाम आने से आंदाेलनकारियाें में खुशी देखी जा रही है. इसके पूर्व चार सूची गृह-कारा विभाग ने जारी की है, जिनमें पटमदा के किसी भी आंदाेलनकारी का नाम नहीं था. झारखंड आंदाेलन में पटमदा के मूलवासी-आदिवासियाें ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. झारखंड आंदाेलनकारी संजय लकड़ा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में आयाेग द्वारा अब तक 239 आंदाेलनकारियाें काे चिह्नित कर सूचीबद्ध कर लिया है. पटमदा के जिन छह आंदाेलनकारियाें काे पांचवीं सूची में चिह्नित किया गया है, वे 21 दिनाें तक जेल में रहे थे. जेल में रहने वालाें में गांगाेलीधर महताे, ईश्वर महताे, सनातन माेदी, सहदेव महताे, शक्तिपद महताे, मुड़ीराम महताे, भुकु महताे व रमानाथ महताे के नाम शामिल हैं, जबकि क्रमांक 14-20 में जिले के अन्य प्रखंडाें के आंदाेलनकारी शामिल हैं.
संजय लकड़ा ने बताया कि अन्य बचे हुए आंदाेलनकारियाें काे चिह्नित कर उनकी सूची जल्द भेजने की मांग झारखंड-वनांचल चिह्नितीकरण आयाेग से की गयी है. संजय ने कहा कि उपायुक्त से मिलकर 4-5वीं सूची में शामिल आंदाेलनकारियाें की पेंशन आैर बकाया राशि जल्द प्रदान करने की मांग की जायेगी. इसके साथ ही वे साेमवार काे गृह विभाग के संयुक्त सचिव सह नाेडल अॉफिसर से मिलकर इस मामले में तेजी लाने की मांग करेंगे.
आंदाेलनकारियाें की पांचवीं सूची
घाटशिला के अरविंद कुमार महताे, डुमरिया के शेख बेलाल उद्दीन, बाले माई गुंडी (शहीद डाेकाय सुंडी) नासाे उर्फ बाले हेंब्रम, चाकुलिया के मुरली दास, शंकर गाेस्वामी उर्फ शिव शंकर गाेस्वामी, मुसाबनी के संताेष महाली, कान्हू सामंत, ललित माहली एवं पाेटका के विश्वनाथ साेरेन, तपन कुमार दास व मंगल गाेप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




