गुरुजी व हेमंत लेंगे विवाद पर फैसला

Updated:
विज्ञापन

एसबीआइ अधिकारी बता खाते से निकाले Rs 99,600 बिष्टुपुर साइबर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल धारक पर जांच केंद्रित जमशेदपुर. सोनारी आदर्शनगर फेज दस के बिरेंद्र ठाकुर के खाते से 99,600 रुपये की निकासी कर ली गयी. टाटा स्टील से सेवानिवृत्त बिरेंद्र ठाकुर को 20 सितंबर को अपराह्न साढ़े तीन […]

विज्ञापन
एसबीआइ अधिकारी बता खाते से निकाले Rs 99,600
बिष्टुपुर साइबर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी, मोबाइल धारक पर जांच केंद्रित
जमशेदपुर. सोनारी आदर्शनगर फेज दस के बिरेंद्र ठाकुर के खाते से 99,600 रुपये की निकासी कर ली गयी. टाटा स्टील से सेवानिवृत्त बिरेंद्र ठाकुर को 20 सितंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे मोबाइल नंबर 9748029411 से कॉल आया.
कॉल करने वाले ने अपने को एसबीआइ बैंक का अधिकारी बताया. उनके डेबिट कार्ड के ब्लॉक होने की जानकारी देकर कार्ड नंबर और मोबाइल पर आये ओटीपी की जानकारी ली. इसके बाद उनके खाता से 99,600 रुपये की निकासी कर ली गयी. मैसेज आने के बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई. इस संबंध में बिष्टुपुर साइबर थाना में बिरेंद्र ठाकुर के बयान पर मोबाइल धारक 9748029411 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मोबाइल धारक के बारे में पता लगा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola