एलबीएसएम के गणित विभाग की शिक्षिका के मामले की जांच का राजभवन ने दिया आदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 5:05 AM

विज्ञापन

कुलपति की ओर से मामले की जांच महिला कोषांग को सौंपी गयी पूर्व में कॉलेज के प्राचार्य की ओर से मामले में भेजी गयी रिपोर्ट, नये सिरे से होगी पड़ताल जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा की ओर से कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ की गयी लिखित शिकायत के […]

विज्ञापन

कुलपति की ओर से मामले की जांच महिला कोषांग को सौंपी गयी

पूर्व में कॉलेज के प्राचार्य की ओर से मामले में भेजी गयी रिपोर्ट, नये सिरे से होगी पड़ताल
जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज के गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा की ओर से कॉलेज के दो शिक्षकों के खिलाफ की गयी लिखित शिकायत के मामले में राजभवन ने जांच का आदेश दिया है. राजभवन के निर्देश के अालोक में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ शुक्ला माहांती ने मामले की जांच के लिए महिला कोषांग को सौंप दिया है. जल्द ही महिला कोषांग की ओर से इस मामले की जांच प्रारंभ कर दी जायेगी. पूर्व में इस मामले में कॉलेज के प्राचार्य की ओर से रिपोर्ट भेजी गयी. विवि ने संबंधित रिपोर्ट से अलग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने का फैसला किया है. कॉलेज की शिक्षिका सविता मिश्रा ने अपने पत्र में अपने ही महाविद्यालय के दो शिक्षकों पर बेहद गंभीर आरोप लगाया. इस मामले की जांच के लिए विवि की कुलपति प्रो डॉ शुक्ला माहांती के अलावा राजभवन को भी भेजा गया. राजभवन ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है.
कुछ ऐसा है पूरा मामला
एलबीएसएम कॉलेज के गणित विभाग की शिक्षिका सविता मिश्रा ने कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष आरके चौधरी तथा राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो विनय कुमार गुप्ता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाये. इसमें कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ कंचन माला को पद से हटाने के लिए षड्यंत्र करने के साथ-साथ भवन निर्माण के लिए गठित कमेटी में गलत भुगतान के लिए दबाव डालने तक का आरोप लगाया गया. इस मामले में शिक्षिका ने एक शिक्षक का नाम लेते हुए छिपकर महिला शिक्षिकाओं का फोटो खिंचने जैसा गंभीर आरोप तक शामिल रहा. इसके अलावा कॉलेज में सेवा देने वाले इंटर शिक्षकों से लेकर कुछ छात्रों के जरिये कॉलेज के माहौल को बिगाड़ने तक का आरोप लगाया गया. संबंधित पत्र 27 जुलाई 2018 को लिखा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola