आदित्यपुर से बिष्टुपुर होकर शाम छह बजे अटल यात्रा शहर में करेगी प्रवेश

जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार को आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर पहुंचेगा. शाम से रात्रि 11 बजे तक साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अस्थि को लोगों के दर्शन के लिए रखा जायेगा. यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित […]
जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश गुरुवार को आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर पहुंचेगा. शाम से रात्रि 11 बजे तक साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में अस्थि को लोगों के दर्शन के लिए रखा जायेगा. यह जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष दिनेश कुमार ने साकची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, मीडिया प्रभारी दीपक पारिख, राकेश सिंह मौजूद थे. अध्यक्ष ने बताया कि अटल यात्रा (अस्थि कलश) का शाम 6 बजे आदित्यपुर होते हुए बिष्टुपुर स्थित खरकई ब्रिज से आगमन होगा.
खरकई गोलचक्कर से वोल्टास गोलचक्कर, रीगल (गोपाल मैदान) गोलचक्कर, जुस्को अॉफिस गोलचक्कर, बाग ए जमशेद गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकिज गोलचक्कर, जेएनएसी गोलचक्कर होते हुए यात्रा साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगी. यहां रात 11 बजे तक इसे लोगों के दर्शन के लिए रखा जायेगा. शुक्रवार को अटल यात्रा सुबह 8 बजे भाजपा कार्यालय से आरडी टाटा गोलचक्कर, बर्मामाइंस गोलचक्कर, जेमीपोल गोलचक्कर, स्टेशन पुल, स्टेशन गोलचक्कर, करनडीह चौक सुंदरनगर चौक, जादूगोड़ा चौक, मुसाबनी होते हुए घाटशिला पहुंचेगी. घाटशिला स्थित भाजपा कार्यालय में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक लोगों के दर्शन के लिए अस्थि कलश रखा जायेगा. दिन के 12 बजे मउभंडार बेनाशोल स्थित सुवर्णरेखा नदी घाट पर विधि-विधान से अस्थि का विसर्जन होगा. जिला अध्यक्ष ने लोगों से ऐतिहासिक यात्रा का गवाह बनते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










