एसएसपी आवास के पास पर्स छीना, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एसएसपी आवास के पास स्कूटी सवार झपट्टामारों ने महिला से पर्स की छीन कर फरार हो गये. वहीं, चलती स्कूटी से छिनतई करने पर महिला स्कूटी से गिर गयी. जिससे स्कूटी सवार उसका तीन वर्ष का बेटा और बहन जख्मी हो गयीं. तीनों का सोनारी में इलाज कराया गया. घायल होने वाली जूही […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एसएसपी आवास के पास स्कूटी सवार झपट्टामारों ने महिला से पर्स की छीन कर फरार हो गये. वहीं, चलती स्कूटी से छिनतई करने पर महिला स्कूटी से गिर गयी. जिससे स्कूटी सवार उसका तीन वर्ष का बेटा और बहन जख्मी हो गयीं. तीनों का सोनारी में इलाज कराया गया. घायल होने वाली जूही सिन्हा और उसकी बहन प्रिया सिन्हा और तीन वर्ष का बेटा शामिल है. तीनों सोनारी के रहने वाले हैं. घटना शनिवार की रात करीब दस बजे की है. जूही की दोस्त मोना ने बताया कि वे लोग सर्किट हाउस में अपने रिश्तेदार के घर गये थे. वहां से तीनों स्कूटी से वापस सोनारी लौट रही थी. इसी दौरान एसएसपी आवास के पास अचानक से पीछे से सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आये और पर्स छीन कर फरार हो गये. इसके बाद सोनारी पुलिस आयी और तीनों का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola