स्कूली छात्रा ने कोर्ट को बतायी आपबीती, चालक गया जेल

Updated at : 04 Aug 2018 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूली छात्रा ने कोर्ट को बतायी आपबीती, चालक गया जेल

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत शिरोमणनगर पार्किंग स्थल में चालक के प्रताड़ना की शिकार जेएच तारापोर स्कूल की छात्रा का पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. शुक्रवार को अदालत में दिये अपने बयान में छात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वैन चालक मो साजिद शिरोमणनगर के पार्किग एरिया में ले जाकर उसके […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत शिरोमणनगर पार्किंग स्थल में चालक के प्रताड़ना की शिकार जेएच तारापोर स्कूल की छात्रा का पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया. शुक्रवार को अदालत में दिये अपने बयान में छात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वैन चालक मो साजिद शिरोमणनगर के पार्किग एरिया में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा था. वह वैन के अन्य बच्चों को बाहर भेज देता था.
बच्ची ने अदालत को घटनाक्रम की जानकारी दी. उधर, पुलिस जब्त स्कूल वैन के दस्तावेज की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि वैन का रजिस्ट्रेशन किसके नाम से है. आरोपी वैन चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. ‘
बागबेड़ा : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग का कोर्ट में बयान दर्ज
जमशेदपुर. बागबेड़ा पुलिस ने कलियाडीह में दुष्कर्म का शिकार नाबालिग का शुक्रवार को कोर्ट में बयान कराया. अपने बयान में पीड़िता ने अदालत को बताया कि वह आरोपी इंटर के छात्र को पहले से जानती है. 20 जुलाई को उसने कालियाडीह बुलाया और झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसके दो दोस्त निगरानी कर रहे थे. घटना के बाद दोस्तों ने उसे घर छोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola