छह मंजिला भवन सील, एक भवन पर एक लाख जुर्माना
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने धातकीडीह बी ब्लाक होल्डिंग संख्या 22 में बुधवार को छह मंजिली इमारत को सील कर दिया. भवन निर्माण के लिए जी प्लस टू का नक्शा पारित था, लेकिन छठी मंजिल तक इसमें निर्माण किया जा रहा था. शिकायत मिलने पर जमशेदपुर अक्षेस ने तीन बार भवन मालिक को […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने धातकीडीह बी ब्लाक होल्डिंग संख्या 22 में बुधवार को छह मंजिली इमारत को सील कर दिया. भवन निर्माण के लिए जी प्लस टू का नक्शा पारित था, लेकिन छठी मंजिल तक इसमें निर्माण किया जा रहा था. शिकायत मिलने पर जमशेदपुर अक्षेस ने तीन बार भवन मालिक को नोटिस भेजा, लेकिन विचलन को नहीं हटाया गया.
बुधवार को जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया. एक अन्य मामले में नोटिस के बावजूद नक्शा विचलन कर निर्माण कराने वाले भवन मालिक पर एक लाख रुपये जुर्माना किया गया है. 48 घंटे में जुर्माना भुगतान करने और काम नहीं रोकने पर भवन सील करने की चेतावनी दी गयी है. सीलिंग की कार्रवाई में सिटी मैनेजर ज्योति पुंज, राजकुमार मंडल, प्रकाश भगत, गणेश राम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन