जमशेदपुर : टायो की होगी नीलामी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टायो रोल्स की भी नीलामी होगी. इसकी नीलामी के लिए टायो प्रबंधन ने शेयरधारकों से वोटिंग मंगायी है. इ-वोटिंग के जरिये शेयरधारक नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में आवेदन देने जा रहे हैं. कंपनी ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) को भी इसकी जानकारी दी है. इसमें […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टायो रोल्स की भी नीलामी होगी. इसकी नीलामी के लिए टायो प्रबंधन ने शेयरधारकों से वोटिंग मंगायी है. इ-वोटिंग के जरिये शेयरधारक नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (एनसीएलटी) में आवेदन देने जा रहे हैं.
कंपनी ने बांबे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसइ) को भी इसकी जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि 5 जुलाई को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की एक बैठक हुई थी. इसमें तय हुआ था कि एनसीएलटी में इनसालवेंसी व रिसोल्यूशन प्रोसेस के तहत वे लोग आवेदन देना चाहते हैं, जो इंडियन बैंकरप्सी 2016 के सेक्शन 10 के प्रावधान के मुताबिक है.
इसके लिए शेयरधारकों से इ-वोटिंग व पोस्टल बैलेट के जरिये वोट मंगाया गया है कि यह किया जाना चाहिए या नहीं. 19 जुलाई से इसकी शुरुआत कर दी गयी है. शेयरधारक 17 अगस्त 2018 तक वोट डाल सकते है. टायो की अधिकृत वेबसाइट पर इ-वोटिंग कर सकते है.
टायो रोल्स के काफी घाटे में चलने के कारण टाटा स्टील समूह ने इसको बंद कर दिया था. इसके बाद करीब 700 कर्मचारियों को वीएसएस दे दिया गया. इस बीच टायो रोल्स को बायफर में भेज दिया गया. घाटे में चल रही कंपनी को बायफर में भेजा गया, तब तक केंद्र सरकार ने बायफर को बंद कर एनसीएलटी ला दिया, जिसमें अब सुनवाई होनी है. इस बीच बैंकों के कर्ज को देखते हुए कंपनी चाहती है कि इसे नीलाम कर दें. यह कंपनी टीजीएस (टिस्को ग्रोथ शॉप) के ही अंदर है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola