मंत्री ने रिलायंस स्मार्ट में अंडा किया सीज
Updated at : 10 Jul 2018 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची स्थित रिलायंस स्मार्ट में प्लास्टिक के अंडे बेचने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय वहां पहुंचे और मैनेजर से बात की. उन्होंने बिक रहे अंडों की जांच की. मंत्री के आदेश पर कुछ अंडे खरीद कर जांच के लिए ले जाया गया. जांच रिपोर्ट आने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : साकची स्थित रिलायंस स्मार्ट में प्लास्टिक के अंडे बेचने की शिकायत मिलने के बाद सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय वहां पहुंचे और मैनेजर से बात की. उन्होंने बिक रहे अंडों की जांच की. मंत्री के आदेश पर कुछ अंडे खरीद कर जांच के लिए ले जाया गया. जांच रिपोर्ट आने तक मंत्री ने सभी अंडों को सीज कर गोदाम में रखने का आदेश दिया है. मंत्री ने रिलायंस स्मार्ट के सहायक मैनेजर संजय भट्टाचार्जी को निर्देश दिया कि रिपोर्ट आने तक अंडे की बिक्री नहीं होनी चाहिए.
बारीडीह निवासी सुमित राजन ने सोमवार को साकची स्थित रिलायंस स्मार्ट से छह अंडा खरीदा. घर जाकर गरम पानी में अंडे उबालने लगे, तो उसमें से बदबू आने लगी. अंडे को खराब समझकर उन्होंने उसका छिलका हटाने का प्रयास किया, तो वह नहीं निकला. जमीन पर गिराने पर भी अंडा नहीं फूटा. तब उन्होंने इसकी शिकायत मंत्री के एक परिचित को दी.
सूचना मंत्री तक पहुंची. इसके बाद मंत्री टीम लेकर साकची स्थित रिलायंस स्मार्ट पहुंच गये. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश प्रमुख डॉ राजेंद्र पासवान द्वारा सोमवार को राज्य के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि मंगलवार को सभी सिविल सर्जन अपने-अपने क्षेत्रों में अंडे की जांच करें. सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस आदेश के आलोक में एक टीम का गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




