जिले में 12976 लोगों की मलेरिया जांच में 104 नये मरीज मिले

Author Chandra Shekhar|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पोटका में मलेरिया बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर में मलेरिया के 104 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर सभी बुखार के मरीजों की जांच अनिवार्य कर दी है। जानें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

जिले में मलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्च अभियान चलाने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहा है. इसके साथ ही लोगों को नुक्कड़ नाटक व प्रचार गाड़ी के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. शनिवार को 12976 लोगों की मलेरिया जांच में 104 नये पॉजिटिव मरीज मिले. इसमें पोटका में सबसे ज्यादा 37 व बहारागोड़ा, चाकुलिया में एक-एक मरीज मिले हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि केंद्र में कोई भी व्यक्ति बुखार का इलाज कराने के लिए आता है, तो उसकी मलेरिया जांच भी करें. इस दौरान अगर कोई मलेरिया का मरीज मिलता है, तो तुरंत उसका इलाज शुरू करें. इस समय एमजीएम अस्पताल की आइसीयू में नौ मलेरिया से पीड़ित बच्चों का इलाज चल रहा है. इनमें तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, चार बच्चों का इलाज वार्ड में चल रहा है.

कहां कितने मरीज मिले

बहरागोड़ा- 1

चाकुलिया-1

धालभूमगढ़-9

डुमरिया-22

घाटशिला-10

मुसाबनी-12

पटमदा-7

पोटका- 37

सदर अस्पताल-5


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola