अटल विचार मंच के संस्थापक ने सदर प्रखंड का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा ने सदर प्रखंड के अंचल और प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के कामकाज का जायजा लिया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

अटल विचार मंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा ने सदर प्रखंड के अंचल और प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के कामकाज का जायजा लिया. अंचल कार्यालय में अपने काम से पहुंचे क्षेत्र के लोगों से जानकारी ली. बीडीओ नीतू सिंह और सीआइ ने कामकाज के बारे में विस्तार से बताया. फरियादियों ने यशवंत सिन्हा के समक्ष समस्याएं रखी. श्री सिन्हा ने सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि इन परेशान ग्रामीणों का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाये. बीडीओ से कहा कि कार्यालय के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जाये. पूर्व प्रमुख बृजेश सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य अटल विचार मंच की सदस्यता ग्रहण कर जनता की सेवा में करेंगे. अटल विचार मंच के प्रो सुरेंद्र सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, दीपक नाथ सहाय, प्रियंवदा, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रकाश पासवान, प्रफुल्ल कुमार, तलत सब्बीर उर्फ बाबू खान, रफीक अंसारी, हिमांशु कुमार, आशीष सिंह, अनिल सिन्हा समेत कई लोग मौजदू थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola