अचला सप्तमी पर भुवन भास्कर की पूजा व हवन

Updated:
विज्ञापन

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ का आयोजन

विज्ञापन

हजारीबाग. सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ हजारीबाग की ओर से नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण में माघ शुक्ल पक्ष पर अचला सप्तमी मनायी गयी. मौके पर भुवन भास्कर की पूजा-अर्चना कर हवन किया गया. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. उपस्थित ब्राह्मणों को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया. सचिव नरेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया. अध्यक्ष राम प्यारे मिश्र ने शाकद्वीपीय समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नवीन चंद्र मिश्रा, रामेश्वर मिश्रा ने कहा कि शाकद्वीपीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. कार्यक्रम में रमेश पाठक, नागेंद्र मिश्रा, विकास मिश्रा, गौतम मिश्रा, यशवंत मिश्र, प्रमेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा, सत्येंद्र पाठक, राजेंद्र मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, राम नंदन मिश्रा, आशुतोष कुमार मिश्रा, रमेश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा, शशिकांत मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, सौम्य मिश्रा, समन्यू मिश्रा, अजीत मिश्रा, मन्यू सहित अन्य उपस्थित थे.

बैठक में निगम क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा

हजारीबाग. कानी बाजार स्थित चंद्रवंशी भवन में रविवार को बैठक हुई. अध्यक्षता भोला भगत ने की. संचालन प्रमोद कुमार प्रजापति ने किया. बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव व समस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. लोगों ने नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं, विकास की आवश्यकताओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे. मुख्य अतिथि सुदेश चंद्रवंशी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कई समस्याएं हैं. बैठक में अजीत चंद्रवंशी, नाई समाज के सचिव महेंद्र ठाकुर, सरदार सतपाल सिंह, लता देवी, प्रभु राम, दिनेश कुमार, भोला वर्मा, प्रमोद कुमार प्रजापति, रूबी देवी, रिंकी देवी, वीणा देवी, गुड़िया देवी, रजनी देवी, रंजना देवी, शैलेश कुमार, मोना कुमारी, आशु देवी, कुसुम देवी, मंजू देवी, गीता देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, कमल कुमारी, अमन कुमार वर्मा, सूरज कुमार, अर्जुन राम समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola