नौ दिनों से लापता है बबिता देवी, पति ने पुलिस से खोजबीन की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन

लापता बबिता देवी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग के सिंदूर गांव से बबिता देवी नौ दिनों से लापता हैं. उनके पति ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर मानसिक रूप से अस्वस्थ पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

हजारीबाग. सिंदूर गांव निवासी बबिता देवी नौ दिनों से लापता हैं. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. इससे परिवार के लोग परेशान हैं. इस संबंध में बबिता देवी के पति प्रदीप कुमार ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर पुलिस से खोजबीन कराने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

आवेदन में प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनकी पत्नी नौ सितंबर को दिन के करीब 11 बजे घर से निकली थीं. इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने सगे-संबंधियों और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. पत्नी के लापता होने से बच्चे भी परेशान हैं.

आवेदन में यह भी बताया गया है कि बबिता देवी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. पति ने पुलिस प्रशासन से उनकी तलाश कर जल्द बरामद करने की गुहार लगायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola