बराकर पुल से नदी में कूदकर महिला ने दी जान

Updated:
विज्ञापन

मृतका के दो छोटे बच्चे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है

विज्ञापन

बरही. बरही की अंजलि देवी (25 वर्ष, पति सौरभ कुमार) ने बराकर पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण शव को बराकर नदी से निकाल चुके थे. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि यह आत्महत्या की घटना है. उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है. बताया गया कि अंजलि देवी का सौरभ कुमार के साथ प्रेम विवाह हुआ था. अंजलि देवी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जबकि पति सौरभ कुमार बरही का निवासी है. सौरभ कुमार टोल प्लाजा के पास घर बनाकर रह रहा था और गया रोड स्थित भगवती मार्केट के नीचे मोबाइल दुकान चलाता है. घटना के बाद से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं. मृतका के दो छोटे बच्चे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola