24 को बीएसएफ मेरु में कल्याण व पुनर्वास बोर्ड की बैठक, पेंशन संबंधी समस्याओं की होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

मेरू बीएसएफ कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण संस्थान, मेरु परिसर में 24 सितंबर को कल्याण व पुनर्वास बोर्ड की त्रैमासिक बैठक आयोजित की जा रही है. यह बैठक सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन और अन्य लाभों से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर केंद्रित होगी.

विज्ञापन

हजारीबाग. सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण संस्थान, मेरु परिसर में 24 सितंबर को कल्याण व पुनर्वास बोर्ड की त्रैमासिक बैठक होगी. बैठक सुबह 11 बजे परिवार कल्याण केंद्र में आयोजित की जायेगी. इसमें हजारीबाग, चतरा, रामगढ़ और कोडरमा जिले में रहने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सेवानिवृत्त कर्मियों, मेडिकल बोर्ड आउट कर्मियों, वीरगति प्राप्त जवानों के परिजनों और आश्रितों की पेंशन व सेवानिवृत्ति लाभ से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जायेगी.

विज्ञापन

बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी, लेखा अधिकारी और अनुसचिवीय स्टाफ मौजूद रहेंगे. पिछली कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड बैठक में जिन सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं पर सुनवाई हुई थी, उन्हें भी बैठक में उपस्थित होकर शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola