विष्णुगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर
विष्णुगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर
विष्णुगढ़ . स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ बुल्डोजर कार्रवाई शुरू की. तीन जून को विष्णुगढ़ सीओ नित्यनाद दास ने अतिक्रमणकारियों से अवैध कब्जा हटा लेने की अपील की थी. इसके बाद अंचलाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल और अंचल कर्मियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत सबसे पहले गोविंदपुर रोड से की गयी. यहां से अवैध कब्जे हटाये जाने के बाद हॉस्पिटल चौक से अतिक्रमण हटाया जा रहा था. सात माइल चौक पर भी अतिक्रमण हटाया जायेगा, ताकि आवागमन सुगम हो सके. लगभग 15 दिन पूर्व ही संबंधित दुकानदारों और मकान मालिकों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद बुधवार को टेंपो के माध्यम से पूरे क्षेत्र में लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार कर खुद से अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी गयी. कई दुकानदारों ने कार्रवाई शुरू होने से पहले ही अपना अतिक्रमण हटा लिया था. जिन दुकानदारों ने आदेश की अनदेखी की उसे ध्वस्त कर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए