चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चानो बगीचा के समीप चोरी मामले के तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

16 सितंबर को नीलांबर-पीतांबर चौक से बाइक की हुई थी चोरी

चानो ओवरब्रिज के समीप ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा

आरोपी चोरी समेत कई मामले में जा चुके हैं जेल

हजारीबाग.

चानो बगीचा के समीप चोरी मामले के तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. 16 सितंबर को नीलांबर-पीतांबर चौक से एक बाइक चोरी हुई थी. पकड़े गए युवक शातिर चोर है और चोरी के मामले में पूर्व में जेल जा चुके है. तीनों युवक एक बाइक से चानो रोड से लालपुर चौक की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक मालिक की उसपर नजर पड़ गयी. चोर बाइक का पंजीयन नंबर खोल कर उसका प्रयोग कर रहे थे. पकड़े गये तीन आरोपितों में दो आरोपित चानो निवासी है और हाल ही में जेल से बाहर आए हैं. पूछताछ में चानो में हुए कई चोरी की जानकारी दी है. चानो निवासी जागो यादव के घर में चोरी हुई थी.

गिरफ्तार आरोपितों में शंकर सिंह पिता भरत सिंह, अविनाश पांडेय पिता सरजू पांडे चानो तीसरा युवक हरनगंज निवासी है. ग्रामीणों ने आरोपितों को पकड़ कर पहले मुफ्फसिल पुलिस को सौंपा है. सूचना पर पहुंची कोर्रा थाना की पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गयी है. भुक्तभोगी विनय यादव ने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल 16 सितंबर रात करीब आठ से नौ बजे नीलांबर पीतांबर के समीप से चोरी हो गई थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola