85 पेटी अंग्रेजी शराब लदा वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची-पटना मार्ग पर इचाक मोड़ में वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

विज्ञापन

इचाक. इचाक पुलिस ने रांची-पटना मार्ग पर इचाक मोड़ में वाहन चेकिंग के दौरान अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वाहन (बीआर-44-जीए-9039) को जब्त किया है. मामले में दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें किशन राम (पिता अयोध्या राम), ग्राम गौसलडीह, थाना सूरजपुरा, जिला रोहतास एवं मोहन कुमार चौहान (पिता हरि चौहान), ग्राम नवादा, थाना मुफस्सिल, जिला बक्सर (बिहार) निवासी शामिल हैं. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप में अंग्रेजी शराब लदी पायी गयी. जिसमें 85 पेटी में 4080 बोतल शराब जब्त की गयी है. अभियुक्तों के पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. इस संबंध में इचाक थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में एसआइ संतोष कुमार एवं इचाक थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

नि:शुल्क दंत चिकित्सा कैंप आज दुर्गा मंडप में

दारू. जीटी डेंटल केयर की ओर से एक मार्च को निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन सुबह नौ बजे से दुर्गा मंडप में किया जायेगा. कैंप में डॉ इशा सिन्हा, डॉ कीर्तिका मरीजों की जांच करेंगी. कैंप में डेंटल चेकअप, ओरल हाइजेनिक टिप, चिकित्सकीय सलाह दी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola