Hazaribagh News: पहले प्रयास में ही UGC NET में छा गये अरशद नवाब, 99.95 परसेंटाइल के साथ हासिल की AIR-13 रैंक
अरशद नवाब | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के अरशद नवाब ने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा में 99.95 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया 13वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
हजारीबाग: नूरा निवासी स्व. मो. शरर्फुद्दीन और जरीना परवीन के पुत्र अरशद नवाब ने यूजीसी नेट की परीक्षा में पहले ही प्रयास में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने 212 अंक प्राप्त कर 99.95 परसेंटाइल हासिल किया और ऑल इंडिया रैंक 13वां स्थान प्राप्त किया.
आपके शहर में
अरशद नवाब ने इससे पहले यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग की एलएलएम प्रवेश परीक्षा में भी प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज में टॉप किया था. वर्तमान में वे इसी संस्थान से एलएलएम की पढ़ाई कर रहे हैं.
जिला न्यायालय में अधिवक्ता भी हैं अरशद
पढ़ाई के साथ अरशद नवाब हजारीबाग जिला न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. कानून की पढ़ाई और वकालत के साथ यूजीसी नेट में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर रैंक हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दिखाता है.
उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, हजारीबाग बार एसोसिएशन और हजारीबाग के लोगों में खुशी है. परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए