Hazaribagh News: बच्चों की आंखों में पढ़ाई का सपना, सिर के ऊपर टपकती छत; देखते हीं DC ने दिये मरम्मत के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

डीवीसी का सोलर पैनल स्थल का निरीक्षण करते उपयुक्त | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने विष्णुगढ़ प्रखंड के स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और डीवीसी कोनार परियोजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

हजारीबाग: DC हेमंत सती ने शनिवार को विष्णुगढ़ प्रखंड का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलवार खुर्द, आयुष्मान आरोग्य मंदिर महेश्वरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ और डीवीसी कोनार परियोजना का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिलवार खुर्द में उपायुक्त ने शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों की पढ़ाई और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली. विद्यालय में छह शिक्षक कार्यरत हैं. विद्यार्थियों से संवाद कर उन्होंने स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. भवन की छत से पानी रिसने की समस्या सामने आने पर उन्होंने डीएमएफटी मद से आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया. विद्यालय प्राचार्य ने शौचालय और अतिरिक्त कमरों के निर्माण की आवश्यकता बतायी.

आयुष्मान आरोग्य मंदिर महेश्वरा में उन्होंने प्रसव कक्ष, दवाओं और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विष्णुगढ़ में मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली.उन्होंने ओपीडी रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने का निर्देश दिया. आयुष्मान कार्ड, डेंटल क्लिनिक, एक्स-रे, लैब, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड और कोल्ड चेन रूम का भी जायजा लिया.

डीसी ने डीवीसी कोनार परियोजना में करीब 33 एकड़ में स्थापित किये जा रहे सोलर पैनल कार्य को देखा. यहां आठ मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है. उन्होंने कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पहले प्रयास में ही UGC NET में छा गये अरशद नवाब, 99.95 परसेंटाइल के साथ हासिल की AIR-13 रैंक



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola