Hazaribagh News: गड्ढों में गुम हुई हजारीबाग की सड़कें! पैदल चलना भी मुश्किल, जनप्रतिनिधियों से पूछा- कब सुधरेंगे हालात?

Updated:
विज्ञापन

रोष व्यक्त करते खतियानरी परिवार के लोग | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग शहर की जर्जर सड़कों को लेकर खतियानी परिवार ने नाराजगी जताई है. जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए जल्द सुधार की मांग की गई है.

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग शहर की कई प्रमुख सड़कों की हालत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मेन रोड, इंद्रपुरी रोड, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड रोड और खिरगांव रोड समेत कई सड़कों पर जगह-जगह खराब स्थिति बनी हुई है. सड़कों की इस स्थिति को लेकर खतियानी परिवार ने चिंता जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

खतियानी परिवार की बैठक में केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत इतनी खराब है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब शहर की सड़कों की यह स्थिति है, तो ग्रामीण इलाकों की सड़कों का क्या हाल होगा.

जनप्रतिनिधियों पर उठाये सवाल

मोहम्मद हकीम ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर सांसद और विधायक की ओर से आवाज नहीं उठायी जा रही है. उन्होंने कहा कि शहर के लोग खराब सड़कों से परेशान हैं और उनकी समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है.

उन्होंने नगर निगम के महापौर पर भी निशाना साधा. कहा कि चुनाव के समय जिस तरह से शहर की समस्याओं को लेकर आवाज उठायी जा रही थी, अब वही सक्रियता नजर नहीं आ रही है.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सीटी बजी और मैदान में दौड़ पड़े बच्चे, राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्रों ने 100 मीटर से साइकिल रेस तक दिखाया दम

'शहर की ज्यादातर सड़कें चलने लायक नहीं'

खतियानी परिवार के महासचिव ने कहा कि शहर के कई रास्तों की स्थिति खराब है. उनका आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने जिला प्रशासन पर भी सड़क की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया.

बैठक में प्रदीप प्रसाद मेहता, रामचंद्र राम, विजय मिश्रा, उमेश प्रसाद मेहता, शंकर राम, तनवीर अख्तर, मुख्तार अंसारी, मेगन मेहता, चंदन कुमार गुप्ता, सुरेश महतो, महेश विश्वकर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, राधा देवी, चिंता देवी, शोएब अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: एक झटके में बदल गयी जिंदगी, बरकट्ठा में दो सड़क हादसों में 2 लोग घायल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola