18 बोतल नकली शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है

विज्ञापन

बड़कागांव. थाना क्षेत्र के सूर्यमंदिर के समीप पुलिस ने छापामारी कर नकली अंग्रेजी शराब के कारोबार में संलिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया. इनकी पहचान गुलशन कुमार (20 वर्ष) एवं रौशन कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवक ग्राम गोंदलपुरा के रहनेवाले हैं. थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूर्य मंदिर के आसपास नकली अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री की जा रही है. इस सूचना के बाद पुलिस ने छापामारी कर उक्त दोनों युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा. तलाशी में इनके पास से कुल 18 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

चटकरी जंगल में दो शराब भट्ठी नष्ट

चलकुशा. प्रखंड के चटकरी जंगल में अवैध रूप से संचालित दो शराब भट्ठियों को चलकुशा पुलिस ने ध्वस्त कर दिया. छापामारी की भनक लगते ही भट्ठी में काम करने वाले लोग फरार हो गये. छापामारी दल का नेतृत्व थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आठ क्विंटल जावा महुआ व बर्तन को भी नष्ट कर दिया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola