बरकट्ठा में अलग-अलग घटनाओं में दो घायल, सड़क दुर्घटना में घायल शंकर को किया गया रेफर

Updated:
विज्ञापन

बरकट्ठा में सड़क दुर्घटना और मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शंकर प्रसाद को हजारीबाग रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में कराया गया. इनमें एक घायल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 31 अगस्त की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में छोटकी देवकुली, इचाक निवासी शंकर प्रसाद (41), पिता भोला महतो घायल हो गये. वहीं मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में बेलकप्पी निवासी सरिता देवी (38) घायल हो गयीं.

दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने शंकर प्रसाद की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola