हजारीबाग में कात्यायनी मंदिर के पुरोहित के घर दिनदहाड़े चोरी, 2 मोबाइल और 15 हजार रुपये ले उड़ा चोर
चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य : प्रतीकात्मक फोटो
चौपारण के कात्यायनी मंदिर परिसर में स्थित पुरोहित के घर से नकदी और मोबाइल चोरी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है.
चौपारण: हजारीबाग जिले के चौथी रोड स्थित कात्यायनी मंदिर परिसर में मंगलवार को दिनदहाड़े पुरोहित के आवास में चोरी की घटना सामने आयी. पुरोहित करन पांडेय के अनुसार, पूजा संपन्न करने के बाद जब वह मंदिर परिसर स्थित अपने आवास पहुंचे, तो घर से दो मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये गायब मिले.
आपके शहर में
संदिग्ध युवक की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हुई
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैद हुई हैं. फुटेज में युवक धीरे-धीरे मंदिर परिसर में प्रवेश करता और कुछ देर चबूतरे पर बैठता दिखाई दे रहा है. इसके बाद वह पुरोहित के आवास की ओर जाता नजर आया.
चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ी
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध युवक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है. दिनदहाड़े मंदिर परिसर में चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी चिंता है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में घर के बाहर खड़े 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए