चट्टी बारियातू आंदोलन में जेल गये रैयतों को मिला बेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेल मिलना इस बात का प्रमाण कि ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसाया गया था : अंबा प्रसाद

विज्ञापन

हजारीबाग. चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के विस्थापित रैयतों को आठ दिन बाद न्यायालय से बेल मिल गया. केरेडारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार इन रैयतों को पुलिस ने आंदोलन के दौरान जेल भेज दिया था. यह जानकारी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार को दी. उन्होंने कहा कि रैयत रिहा होते ही सभी रैयत से मिले. कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और अंबा प्रसाद हर कदम पर साथ खड़े रहे, जिसके कारण वे होली से पहले रिहा हो सके. अंबा प्रसाद ने कहा कि बेल मिलना इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसाया गया था. उन्होंने वर्तमान भाजपा विधायक पर बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकप्रियता काम से बढ़ती है, न कि आरोप-प्रत्यारोप से. उन्होंने विस्थापितों के हक की कानूनी लड़ाई जारी रखने का भरोसा दिलाया.

शांति समिति की बैठक व होली मिलन आज

बरही. बरही थाना में रविवार को अपराह्न चार बजे होली को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. उक्त जानकारी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने दी

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola