बाइक दुर्घटना में गैस वितरक के संचालक की मौत

Author Ijhar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आनन-फानन में हजारीबाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

विज्ञापन

चलकुशा. प्रखंड के हीरो शोरूम के समीप दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एबी इंडेन गैस ग्रामीण वितरक चलकुशा के संचालक बिंदेश्वर यादव (पिता स्व. गणेश यादव) की मौत हो गयी. हालांकि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बिंदेश्वर यादव को आनन-फानन में हजारीबाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर श्यामलाल यादव (पिता खिरो यादव, ग्राम बराडीह) घायल हो गये. बिंदेश्वर यादव की मौत की खबर से पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी. उनका शव जैसे ही घर पहुंचा चीख पुकार मच गयी. विधायक अमित कुमार, पूर्व विधायक जानकी यादव, जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, मुखिया सुखदेव यादव, केदार यादव, वीरेंद्र यादव, असगर अली, कलीम खान, दशरथ यादव शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे. मृतक बिंदेश्वर यादव अपने पीछे पत्नी, दो बेटा और दो बेटी छोड़ गये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola