हजारीबाग में एक अलग पहचान देनेवाला वार्ड 12 में की हालत दयनीय
शहर के सबसे पॉश इलाका वार्ड 12, जो बिजनेस के रूप में जाना जाता है. इस वार्ड में लग्जरी होटल से लेकर कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं
गांधी मैदान के उड़ते धूल व टूटी फूटी सड़कें व नालियों से वार्डवासी परेशान
मिथुन महतो
हजारीबाग. शहर के सबसे पॉश इलाका वार्ड 12, जो बिजनेस के रूप में जाना जाता है. इस वार्ड में लग्जरी होटल से लेकर कई ऐसे प्रतिष्ठान हैं. लोग हजारीबाग आते हैं इस इलाके को सबसे पहले पसंद करते है. इसलिए यह वार्ड प्रसिद्ध है. इसी वार्ड के बगल में चर्चित गांधी मैदान, धोबिया तालाब और कई शिक्षण संस्थान है. लेकिन आज इस वार्ड की सड़कें, गलियां, गांधी मैदान, धोबिया तालाब बद से बदतर हो गया है. गांधी मैदान में थोडी सी भी हवा चलती है तो धूल इतनी उड़ती है कि सुबह-सुबह टहलनेवाले लोग परेशान हो जाते हैं. गांधी मैदान में सुविधा के नाम सिर्फ लाइट लगी है. चारों तरफ गंदगी है. सुबह शाम हजारों बच्चे सुबह शाम खेलने पहुंचते हैं. मजबूरीवश बच्चे इसी धूल गर्दा में खेलने को विवश हैं. चर्चित धोबिया तालाब को विकसित करने के लिए मिट्टी का कटाव किया गया, ताकि सुंदरीकरण हो सके. लेकिन उसे आधा अधूरा कर छोड़ दिया गया है. आज स्थिति यह है कि तालाब के चारों तरफ जलकरी भर गया है. सफाई नहीं हो रहा है. इसके अलावा वार्ड की नालियां पूरी तरह से जाम हो गयी है.
आपके शहर में
एक्सपर्ट
सेवानिवृत्त बड़ा बाबू प्रबील राम ने कहा कि वार्ड 12 में कई नालियों के जाम रहने से मच्छर पनपते रहता है. इसकी नियमित साफ-सफाई हो. डीडीटी का छिड़काव रेगुलर होना चाहिए. सड़कें खराब है उसे बनाये. लोगों के घरों में नियमित सप्लाई पानी नहीं पहुंच रहा है, इसकी व्यवस्था हो. धोबिया तालाब का सौंदर्यीकरण हो.
वार्ड प्रोफाइल कुल मतदाता 4692पुरूष मतदाता 2370
महिला मतदाता 2322मतदान केंद्र संख्या-04
वार्ड 12 में आठ मुहल्ला- सुरेश कॉलोनी, धोबिया तालाब गली, अरण्य विहार, मटवारी गांधी मैदान, गुरूनानी पैलेस गली, होटल एके इंटरनेशनल गली, पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय गली, शिव मंदिर गली.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए