संकुल स्तरीय बैठक में जे-गुरुजी एप पर स्प्लिट सिलेबस अपडेट करने पर जोर
बैठक में उपस्थित शिक्षक. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा के कन्या मध्य विद्यालय में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जे-गुरुजी ऐप पर स्प्लिट सिलेबस अपडेट करने और ई-विद्यावाहिनी पोर्टल के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया.
बरकट्ठा. कन्या मध्य विद्यालय बरकट्ठा में संकुल स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता सीआरपी रामकृष्ण पांडेय व अनंत पांडेय ने संयुक्त रूप से की. बैठक में संकुल स्तरीय सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों ने भाग लिया. बैठक में जे-गुरुजी एप में स्प्लिट सिलेबस की अद्यतन स्थिति एवं शिक्षक संदर्शिका के दैनिक एवं प्रभावी उपयोग, कक्षा-कक्ष संचालन तथा उसके घटकों पर सुनियोजित रूप से कार्य करने पर बल दिया गया.
ई-विद्यावाहिनी पोर्टल में समय पर डाटा अपडेशन, विद्यालय प्रबंध समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने पर बल दिया गया. बैठक में प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद चौधरी, पवन कुमार, कैलाश राम, उमेश राम, जयलाल प्रसाद, भीखन प्रजापति, कालेश्वर प्रसाद, तुलसी प्रजापति, गौतम कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए