बड़कागांव के नापोखुर्द में 70 हजार रुपये की छिनतई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
नापोखुर्द स्थित शांति निकेतन स्कूल के समीप दिनदहाड़े एनजीओ के रिकवरी एजेंट से 70 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
बड़कागांव.
नापोखुर्द स्थित शांति निकेतन स्कूल के समीप दिनदहाड़े एनजीओ के रिकवरी एजेंट से 70 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. स्वतंत्र माइक्रो फाइनांस कंपनी बड़कागांव के रिकवरी एजेंट ग्राम हिसरी, थाना बरियातू, जिला लातेहार निवासी उमेश प्रजापति ने बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन में रिकवरी एजेंट ने बताया है कि आठ जुलाई को करीब 2:10 बजे शांति निकेतन स्कूल के पास बाइक सवार दो लोगों ने मेरा बैग छीन लिया और भाग निकले. बैग में वसूली की गयी लगभग 70 हजार रुपये थे. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापामारी की गयी है. कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गयी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन